Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्‍न 5 भर्तियों के लिए अब तक...

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्‍न 5 भर्तियों के लिए अब तक 6 लाख से भी ज्‍यादा फॉर्म हुए जमा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न भर्तियों को लेकर आवेदकों में खासा उत्‍साह है। अंतिम तिथि के नजदीक आने के साथ ही आवेदनों की संख्‍या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक भरे गए फॉर्म को लेकर बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज की ओर से ताजा आंकड़े जारी किए गए है।

आंकड़ों के अनुसार, फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए अब तक 1,80,323 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित है। इसी तरह पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती के लिए अब तक 46,651 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इसके लिए अंतिम तिथि 5 फरवरी है। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में 69,030 आवेदन आए है, इसकी अंतिम तिथि 11 फरवरी है। वहीं, लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती के लिए अब तक सर्वाधिक 2,07,154 आवेदन आ चुके हैं। लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 1,03,789 फॉर्म भरे गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। इस तरह से पांच भर्तियों के लिए अब तक छह लाख से भी ज्‍यादा फॉर्म भरे जा चुके हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!