Friday, April 24, 2026
Hometrendingपीएम मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित, पूरी दुनिया...

पीएम मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित, पूरी दुनिया की रहेगी नजरें…

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह देश के नाम पहला संबोधन होगा। भारतीय सेना की सख्त चेतावनियों के बाद अब पीएम मोदी के संबोधन पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौता लागू के बाद दोनों देशों की सीमाओं पर हालात कैसे हैं? सीजफायर के बाद फिलहाल पाकिस्तान का रुख कैसा है? सैनिकों को क्या दिशानिर्देश दिए गए हैं? आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है? ऐसे तमाम सवालों पर भारतीय सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। तीनों सेनाओं के सैन्य महानिदेशक स्तर के अधिकारी- लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयरमार्शल एके भारती और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने सेना के तैयारियों की जानकारी दी। तीनों ने एक स्वर में बताया कि भारत के पास एक प्रभावी, विस्तारित वायु रक्षा तंत्र है जो सभी खतरों से निपट सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!