Hometrendingजिला स्तरीय स्कूली सीनियर वर्ग योग प्रतियोगिता का समापन, चयनित खिलाड़ी राज्य...

जिला स्तरीय स्कूली सीनियर वर्ग योग प्रतियोगिता का समापन, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर करेंगे बीकानेर का प्रतिनिधित्‍व

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला स्तरीय स्कूली सीनियर वर्ग योग प्रतियोगिता का समापन आज एल एन कॉम्प्लेक्स प्रवीर योग संस्थान हॉल में हुआ। 17,19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के लड़कियों के मुकाबले में योग की तीनों प्रतियोगता का अशोक इंग्लिश मीडियम की मेजबानी में कार्यक्रम हुआ। आयोजन प्रभारी रामेंद्र हर्ष और भुवनेश पुरोहित की देखरेख में योग से जुड़े शारीरिक शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग से प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता से संपन्‍न हुई।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक के हाथों सभी विजेताओं को इनाम वितरण किया गया। इस अवसर पर बोड़ा ने योग को जीवन का आवश्यक अंग बताया और कहा कि रोजाना का कुछ मिनिटों का योग अभ्यास न केवल अस्पको एक उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने में मदद करता है बल्कि शरीर के श्वसन और रक्त संचरण को पूरा सक्रिय भी करता हे। खेल प्रभारी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय रामेंद्र हर्ष ने कहा कि योग से आपका मानसिक संतुलन हमेशा चुस्त दुरुस्त रहता हे।

योग गुरु भुवनेश पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन किया और शिक्षा विभाग को हमेशा प्रवीर योग संस्थान द्वारा निशुल्क सहायता करने का वचन दिया। योग से जुड़े शारीरिक शिक्षक गुलाब ओझा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षक सपना, दीपिका और शारीरिक शिक्षक शीतल हर्ष का भी सम्मान किया गया। नन्हे मात्र 12 वें वर्ष में प्रवेश करने वाले वेदप्रकाश पुरोहित ने भी आर्कटिक वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर खूब वाहवाही लूटी। वेदप्रकाश योग के पितामह स्व. पन्नालाल पुरोहित के पोते हैं। यह सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर बीकानेर की स्कूली टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular