Hometrendingबीकानेर के परफेक्ट आईटी केंद्र में विजयदशमी पर महिलाओं के लिए नि:शुल्‍क...

बीकानेर के परफेक्ट आईटी केंद्र में विजयदशमी पर महिलाओं के लिए नि:शुल्‍क कम्‍प्‍यूटर प्रशिक्षण बैच शुरू

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पारीक चौक स्थित परफेक्ट आईटी केंद्र में विजयदशमी के अवसर पर कम्‍प्‍यूटर प्रशिक्षण के लिए महिलाओं के बैच का उद्घाटन किया गया। केन्‍द्र के निदेशक नितिन जोशी ने बताया कि महिलाओं के बैच का उद्घाटन वार्ड नंबर 72 की पार्षद निशा पारीक द्वारा किया गया।

जोशी ने बताया कि केंद्र द्वारा पिछले 15 साल से यह निःशुल्क महिला बैच चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रतिवर्ष वार्ड के पार्षद/जनप्रतिनिधि द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर पार्षद निशा पारीक ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं के लिए कम्‍प्‍यूटर का प्रशिक्षण प्राप्‍त करना बहुत जरूरी हो गया है। इसके माध्‍यम से महिलाएं आसानी से रोजगार के अवसर तलाश कर सकती है। कार्यक्रम में चित्रा पारीक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डाला।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular