Hometrendingमहावीर रांका के जन्मदिन पर 78 जनों ने ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण...

महावीर रांका के जन्मदिन पर 78 जनों ने ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण कर सेवा के लिए आगे बढ़ाए हाथ, परोपकार व सहायता के कार्यों में बनेंगे सहायक

बीकानेर Abhayindia.com नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का जन्मदिन सेवा व धर्म कार्यों के साथ मनाया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि हर्षोल्लाव स्थित मंदिर में महादेव का अभिषेक, गौशाला में चारा एवं जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। महावीर रांका के जन्मदिन पर बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में 78 जनों ने सदस्यता ली।

गौरतलब है कि बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन गत वर्ष 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत किया गया था। बीएमपीसी ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, जरुरतमंदों को भोजन, चिकित्सा एवं वंचितों को सहायता, प्राकृतिक आपदाओं में सहायता करना सहित अनेक सेवा कार्य है। भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में महावीर रांका सदैव सेवा व धर्म कार्यों का निर्वहन करते हैं। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, धुरंधर फेम अभिनेता राकेश बेदी व रजत बैदी ने वर्चुअल शुभकामनाएं दी।

इसी क्रम में समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, लालजी गुरुजी, जेठमल सेठिया, गणेशमल बोथरा, नरेन्द्र पुुरी, संदीप गहलोत, शंभु गहलोत, अनिल चांडक, गौरव अग्रवाल, पूनम चंद चौरडिय़ा, नरपतसिंह भाटी, युधिष्ठर सिंह भाटी, बलवीर सिंह भानीपुरा, सुनील मिढ्ढा, शंकरसिंह राजपुरोहित, शक्ति सिंह शेरुणा, सुरेश सांखला, राजेन्द्र व्यास, शंभुदयाल गहलोत, मुकेश सैन, झंवरलाल गहलोत, महेन्द्र सुगंध, पार्षद दीपक तंवर, शिखरचंद डागा, मनीष बाफना, नरेन्द्र सिंह, नवरतन सिंह सिसोदिया, रमेश सैनी, राजेन्द्र सिंह चौहान, पुनेश मुशरफ, विपुल कोठारी, अरिहंत नाहटा, विजय मालू, अपूर्व हर्ष, मुकेश सैन, सुनील जावा, ललित भान सोलंकी, विक्रम गहलोत, सुमित बैद, सुरेश सांखला, प्रवीण सिंह राठौड़, हिमांशु टाक, लक्ष्मी एवं प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular