Hometrendingबीकानेर पुलिस एक्शन में : कुख्यात की नई हिस्ट्रीशीट खोली, होटल में...

बीकानेर पुलिस एक्शन में : कुख्यात की नई हिस्ट्रीशीट खोली, होटल में चोरी के मामले में आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

बीकानेर Abhayindia.com पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिले में बार-बार अपराध करने और आमजन में भय कारित करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी के आदेश पर पांचू थाने में नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष बिश्‍नोई पुत्र भैराराम, उम्र 33 साल, निवासी कूदसू, पांचू की हिस्‍ट्रीशीट खोली है। मनीष के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट जैसे कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं।

वहीं, दूसरी ओर राजविलास होटल में वेटर का काम करने वाले कर्मियों द्वारा 28 लाख रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नगद इनाम की घोषणा की गई है।

आरोपी जयप्रकाश महतो पुत्र राम महतो उर्फ रामचन्द्र महतो, उम्र 25 साल, निवासी गांव देव्या पुथा हसनपुर जिला समस्तीपुर, बिहार तथा नितेश कुमार पुत्र अमलेश कुमार महतो, उम्र 29 साल, निवासी इस्लाहिमपुर पुथा खोदाडी जिला बेगूसराय, बिहार पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। एसपी ने आमजन से अपील की है कि इनामी अभियुक्तों को पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular