Hometrendingनगर निगम चुनाव के बाद सक्रिय हुए पार्षद, वार्ड नंबर दो में...

नगर निगम चुनाव के बाद सक्रिय हुए पार्षद, वार्ड नंबर दो में कई क्षेत्रों की काया पलटी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर नगर निगम चुनावों के नतीजों के बाद नवनिर्वाचित पार्षद अपने-अपने वार्ड क्षेत्रों में सक्रिय हो गए है। इसके साथ ही पिछले काफी समय से पटरी से उतरी सफाई व्‍यवस्‍था में सुधार के प्रयास शुरू हो गए है। इसी क्रम में वार्ड 2 के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद दीपक व्यास ने बताया कि वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से किकर झाड़ियों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज संबंधित टीम द्वारा वार्ड में किकर झाड़ियों की कटाई एवं सफाई का कार्य किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में न केवल स्वच्छता बनी है, बल्कि लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिली है।

पार्षद दीपक व्यास ने बताया कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और वार्ड के सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई, हरियाली संरक्षण और बेहतर सुविधाओं के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है। किकर झाड़ियों की सफाई का कार्य आज से शुरू किया गया है और यह लगातार जारी रहेगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular