Hometrendingबीकानेर में पंचायत राज चुनाव-2026 : द्वितीय चरण की संवीक्षा के बाद...

बीकानेर में पंचायत राज चुनाव-2026 : द्वितीय चरण की संवीक्षा के बाद 310 नामांकन वैध, नाम वापसी सोमवार तक

बीकानेर Abhayindia.com पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में पांच पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात कुल 310 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। शनिवार को संवीक्षा के पश्चात बीठनोक पंचायत समिति में 19 नामांकन खारिज व 1 रद्द, बीकानेर पंचायत समिति में 44 नामांकन खारिज व 7 रद्द, बज्जू खालसा में 18 नामांकन पत्र खारिज व 3 रद्द हुए।

वहीं, हदां में 13 नामांकन खारिज व 3 रद्द, कोलायत में 11 नामांकन पत्र खारिज व 1 रद्द हुए। संवीक्षा के पश्चात बज्जू खालसा में 59, बीठनोक में 48, बीकानेर में 93, हदां में 53 और कोलायत में 57 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए वैध पाए गए।

इससे पहले शुक्रवार तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन बज्जू खालसा में 76 अभ्यर्थियों ने 80, बीठनोक में 65 अभ्यर्थियों ने 68, बीकानेर में 122 अभ्यर्थियों ने 144, हदां में 64 अभ्यर्थियों ने 69 तथा कोलायत में 68 अभ्यर्थियों ने 69 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

नियुक्ति के आदेशों की तामिल के 
लिए स्थापित करना होगा कंट्रोल रुम

पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान मतदान दलों के प्रशिक्षण और रवानगी के आदेश तामिल करवाए जाने के लिए राजकीय अवकाशों के दौरान प्रत्येक कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और इनमें कार्मिकों को नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के तहत मतदान दलों का प्रशिक्षण और रवानगी होनी है। इसके लिए नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा नियुक्ति आदेश, संबंधित तहसील के माध्यम कार्मिक से तामिल करवाया जाना जा रहा है। इसके मद्देनजर उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को आगामी राजकीय अवकाशों के दौरान अपने विभाग के समस्त कार्यालय एवं पीईईओ विद्यालय में आदेशों की तामील करवाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर करने और कार्मिक को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिससे इन आदेशों की तमिल संबंधित कार्मिक को यथासमय करवाई जा सके।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular