बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी में दीपावली से पहले हादसे का डर सता रहा है। कॉलोनी की मुख्य सड़क से सटते परशुराम द्बार के नीचे नाला खस्ताहाल है। उसके पर लगी लोहे की जाली धंस गई है। यहां वाहनों के आवागमन का दबाव दिनभर रहता है। ऐसे में हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता चौरूलाल सुथार ने इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया है कि मुरलीधर व्यास नगर स्थित श्री परशु राम द्वार के ठीक आगे बने नाले पर लगी लोहे की जाली बीच जगह से धंस गई है इस कारण इससे कभी भी कोई वाहन चालक गिरकर जख्मी हो सकता है। नाले की चौड़ाई भी अधिक है व नाला गहरा भी है। ऐसे में अगर बरसात हो और पानी की अधिकता से यह जाली नजर भी नही आती। इस बाबत पहले भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही नही की। नगर निगम के अधिकारियों से पुनः आग्रह है कि इस जाली को वापिस सड़क लेवल पर लगवाए ताकि कोई दुर्घटना कारित होने से बचा जा सके।












