Hometrendingबीकानेर : जमीन विवाद को लेकर सिर काटने की धमकी, ओडिशा के...

बीकानेर : जमीन विवाद को लेकर सिर काटने की धमकी, ओडिशा के दो जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जमीन हड़पने को लेकर सिर काटने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की सार्दुल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को ओडिशा निवासी दो जनों ने धमकी दी है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दो जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी सार्दुल कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय निरंजन सारस्वत पुत्र मोहनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे ससुर के नाम की जमीन, जो कि वर्तमान में मेरी पत्नी के नाम है, उस जमीन को हड़पने व कब्जा करने की नियत से मुन्ना उर्फ बुना उर्फ विरेन्द्र मोहंती व तपन कुमार दास पुत्र भास्कर चंद्र दास निवासी टेंटूलिया नगर गणेश्वरपुर (ओडिशा) ने धमकी दी।

परिवादी ने बताया कि उनकी डिमांड नहीं मानने पर मोबाइल पर कॉल कर सिर काटने की धमकी दी गई है। जेएनवीसी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेन्द्र मीणा को सौंपी गई है।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular