Sunday, February 8, 2026
Hometrendingकॉन्सेप्ट के विद्यार्थियों ने साइंस व मैथ्स ओलंपियाड में लहराया परचम

कॉन्सेप्ट के विद्यार्थियों ने साइंस व मैथ्स ओलंपियाड में लहराया परचम

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले खतूरिया कॉलोनी स्थित कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने नेशनल साइंस एवं मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में कॉन्सेप्ट के विद्यार्थियों ने कुल 20 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। कक्षा 9वीं से उदय प्रताप सिंह, अनिल कुमावत, प्रदीप, स्नेहा बिश्नोई, आदित्य, धवल और रौनक गोदारा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं से केशव चौहान ने साइंस व मैथ्स दोनों विषयों में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा भावेश, मधु, यशराज, दक्ष चौधरी, योग्य पोपली और तन्मय बोथरा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 11वीं से ग़ज़ल सिंसिनवाल, यश प्रजापत, धैर्य महावर, कनिका चंगाल, रेहान मंगिलिया, खनक शर्मा और विद्यान्स सिंह सहित कई विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। संस्थान के अनुसार, आधे से अधिक विद्यार्थियों का चयन द्वितीय स्तर (Second Level) के लिए भी हुआ है। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय कॉन्सेप्ट की फैकल्टी टीम, उनके निरंतर मार्गदर्शन, विशेष टेस्ट और प्रेरणा को दिया।

कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा ने बताया कि संस्थान में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन खुले हैं, जिनमें विद्यार्थियों को अतिरिक्त स्कॉलरशिप का लाभ दिया जा रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी संस्थान में संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9928111865 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप कर सकते हैं।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!