Saturday, April 26, 2025
Homeदुनियाक्रिसमस पर अमेरिकियों को मिलेगा उपहार

क्रिसमस पर अमेरिकियों को मिलेगा उपहार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

वॉशिंगटन। क्रिसमस का त्योहार इस बार अमेरिकायों के लिए सौगात ला रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया है कि वह देशवासियों को क्रिसमस पर उपहार के रूप में कर में बड़ी छूट देंगे। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कर सुधार का वादा किया था।

उपहार की घोषणा के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि हम अपने वादे को पूरा करने से महज कुछ दिन दूर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिकी जनता को क्रिसमस गिफ्ट के रूप में बड़ी कर छूट का फायदा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस भी कर सुधार विधेयक को लेकर समझौते के स्तर पर पहुंच चुकी है। इससे देश में न सिर्फ नौकरी मिलेगी, बल्कि लोगों की तनख्वाह भी बढ़ेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular