Hometrendingराजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, कई मुद्दों पर...

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटगेट में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी की अध्यक्षता में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रथम सत्र में नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा द्वारा सांगठनिक शपथ ग्रहण करवाई गई।

बैठक के द्वितीय सत्र (प्रस्ताव एवं सुझाव) में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने नवनिर्वाचित सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए स्वागत सम्बोधन दिया। जिला मंत्री अरुण गोदारा ने आगामी सत्र में सम्पूर्ण जिले में संगठन की सदस्यता संख्या में प्रगति कर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने की बात कही।

प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने आगामी 22-23 जून, 2025 को शिक्षक भवन, सीकर में प्रस्तावित राज्य परिषद सम्मेलन में बीकानेर जिले के शिक्षकों से बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने के लिए आव्हान किया। प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवंतराम गोदारा ने संगठन के संवैधानिक मूल्यों का अनुसरण करते हुए शिक्षक और शिक्षार्थी हित कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ संयोजक खुमाणाराम सारण ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति चेतना का प्रसार करने की अपील की।

महासंघ जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने सदन को सम्बोधित करते हुए संगठन की जिला कमेटी से संगठन का विस्तार करते हुए पीईईओ स्तर तक इकाई बनाने और प्रत्येक वर्ष महिला सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा साझा की। संघर्ष समिति संयोजक महेंद्र सिंह पंवार ने आगामी सत्र पर्यंत शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए संगठन के द्वारा किए जाने वाले आंदोलन, धरने एवं प्रदर्शन को सफल बनाने का आव्हान किया।

सभाध्यक्ष हुकमाराम झोरड़, सरंक्षक कैलाश वैष्णव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरबलराम रैगर, संयुक्त मंत्री जयदीप कस्वां, कैलाश प्रजापत, महेंद्र स्वामी (कार्यकारिणी सदस्य) आदि द्वारा भी सदन के समक्ष विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सदन द्वारा अहमदाबाद विमान हादसे में मृत देशवासियों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला प्रवक्ता रविन्द्र विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में उपसभाध्यक्ष श्याम सुंदर देवड़ा, बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष अनोपाराम विश्नोई, उपाध्यक्ष दीपिका सांखला, शिवकुमार पुरोहित, गोरधन पंचारिया, बाबूलाल मेघवाल (संगठन मंत्री), परामर्श समिति सदस्य देवदत्त अहीर, प्रचार मंत्री शिवकुमार सेवग, कार्यालय मंत्री विजय सिंह राजपूत, सुंदरलाल विश्नोई, महावीर सिंह, अनुज अनेजा, धर्मराज आसेरी (कार्यकारिणी सदस्य) आदि उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular