Friday, April 24, 2026
Hometrendingकेदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश, पांच लोगों की मौत

केदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश, पांच लोगों की मौत

AdAdAdAdAdAdAd

केदारनाथ धाम Abhayindia.com केदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 23 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। हादसा आज सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और यह गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। शुरुआती जांच के अनुसार, खराब मौसम को हादसे का कारण माना जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।

गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है।

गढ़वाल के आईजी राजीव स्वरूप के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को लेकर गौरीकुंड के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। जिस जगह यह हादसा हुआ, वह बहुत दुर्गम इलाका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “X” पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!