Hometrendingआरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 : अपलोड होते ही अधिकांश अभ्यर्थियों ने डाउनलोड...

आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 : अपलोड होते ही अधिकांश अभ्यर्थियों ने डाउनलोड किए एडमिट कार्ड

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2024 के एडमिट कार्ड पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार शनिवार को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए गए। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभी तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा इन्हें डाउनलोड किया जा चुका है।

आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 17 व 18 जून 2025 को किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से सायं 5.30 बजे तक अजमेर में 29 तथा जयपुर में 48 कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आयोग द्वारा 21 हजार 440 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 2024 को ही आयोग द्वारा आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2024 की प्रस्तावित तिथि जारी कर दी गई थी। इस भर्ती के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया जाकर 20 फरवरी, 2025 यानी कि 18 दिन के भीतर ही परिणाम भी जारी कर दिया गया था। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि पूर्व में ही जारी कर दिए जाने एवं प्रारंभिक परीक्षा उपरांत शीघ्र ही परिणाम के फलस्वरूप अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारियों के लिए सुनिश्चित कार्य योजना बनाकर समयान्तर्गत तैयारी करने का पर्याप्त समय प्राप्त हुआ है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular