HometrendingRajasthan Weather : आज 6 जिलों में प्री-मानसून का अलर्ट, 20 से...

Rajasthan Weather : आज 6 जिलों में प्री-मानसून का अलर्ट, 20 से होगी झमाझम बारिश

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज छह जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं। इसके असर से रविवार को राजसमंद, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों के आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार है। वहीं, 20 जून से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

आपको बता दें कि शनिवार को उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमक व आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। आंधी व बारिश का दौर शुरू होने से आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। बीते दो दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो गई है। विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान सर्वाधिक दिन का पारा श्रीगंगानगर और चूरू में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular