Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में नि:शुल्‍क योग एवं शिरोधारा शिविर 16 से

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में नि:शुल्‍क योग एवं शिरोधारा शिविर 16 से

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत 16 जून से 22 जून तक सप्त दिवसीय निःशुल्क योग एवं शिरोधारा शिविर लगा कर जन-जन के उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागृति लाई जाएगी।

संस्था मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया की संस्था अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश चतुर्वेदी व उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल के सानिध्य मे लगने वाले निः शुल्क शिविर में योगाचार्य रतन तम्बोली अपनी यौगिक क्रियाओं के माध्यम से रोगों को जड़ से कैसे मिटाया जा सकता है की जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों को डॉ. गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्राकृतिक रूप से शिरोधारा दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। केन्द्र में कार्यालय समय में प्रातः 8 से 12 बजे तक होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!