Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपृथ्वीराज चौहान के वंशज दादा कायमख़ां के 606वें दिवस पर कई कार्यक्रम...

पृथ्वीराज चौहान के वंशज दादा कायमख़ां के 606वें दिवस पर कई कार्यक्रम हुए आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर कायमखानी महासभा बैनर तले राजा पृथ्वीराज चौहान के वंशज दादा कायम ख़ां के 606वें शहादत दिवस पर आज कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। बीकानेर में सुबह मदरसे में शिक्षा हासिल कर रही 250 बच्चियों ने कुरान पाक का पाठ किया एवं दादा कायम ख़ां के लिए दुआएं मगफिरत पेश की। पूगल रोड स्थित पिंजरा पोल गौ शाला में गौ माता को हरा चारा डाला गया। इसके पश्चात रानी बाजार स्थित अपना आश्रम घर में एक कार्यक्रम रखा गया। आश्रम मे रहने वाले सभी प्रभुजनों को फल वितरित किये गए एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में खान मोहम्मद एडिशनल एसपी सहित अयूब कायमखानी, महफूज अली, नूरदीन, जाकिर खान, मोहम्मद अफजल, डॉ. समीर खान, इकबाल खान, आजम खान, नवाब ख़ां, गुलाम हुसैन, रमजान कायमखानी, शकील खान, लकी खान, आबिद अली, जाकिर खान, मनीष खान, साहिल खान, इंतजार अली, भंवर अली, आबिद अली, शाहिद खान सहित अन्य कायमखानी सरदार मौजूद रहे। कायमखानी दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है। मुख्य कार्यक्रम दादा कायम खां की जन्म स्थली ददरेवा चुरू में, एवं उनकी दरगाह हांसी (हरियाणा) आयोजित किया जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!