Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में प्री-मानसून : अगले तीन घंटे 19 जिलों में बारिश का...

राजस्‍थान में प्री-मानसून : अगले तीन घंटे 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग ने अगले तीन घंटे में प्रदेश के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

विभाग की ओर से आज दोपहर 3.25 बजे जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे में  जैसलमेर, बाड़मेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चूरू, सिरोही, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी, उदयपुर, सीकर, जालोर, बारां, नागौर, बीकानेर, चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों में आगामी तीन घंटों में बारिश की संभावना है। क्षेत्रों में अगले तीन घंटों में कहीं-कहीं तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि मेघगर्जन के समय खुले स्थानों पर खड़े न रहें। पेड़ों के नीचे शरण लेना खतरनाक हो सकता है। साथ ही घरों में सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग हटाकर सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!