








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया है। सर्द अहसास के चलते धूणे भी चेतन होने लगे है। इसी क्रम में मुरलीधर व्यास कॉलोनी में लगातार 12वें वर्ष धूणी का आगाज मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यह धूणी कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होकर धुलण्डी के दिन सम्पूर्ण होती है। धूणी आगाज से पूर्व रंगा मंडल के स्थायी सदस्य स्वर्गीय राजेश शर्मा (राजूजी) को अश्रुपूर्ण श्रदांजलि दी गई जिनका 6 माह पूर्व निधन हो गया था।
धूणा आगाज के समय पूर्व न्यायाधीश श्रीकृष्ण जोशी, श्याम सुंदर रंगा (भाईया महाराज), बजरंग लाल रंगा, कालूराम प्रजापत, कमलनारायण व्यास, विनोद हर्ष, सवाई सिंह तंवर, चन्द्र प्रकाश ओझा, महेश आचार्य, पुरुषोत्तम रंगा सहित अन्य मौजूद रहे।





