






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने एक साथ दो बड़ी कार्रवाईयों का प्रेस-नोट जारी किया।
पहली कार्रवाई : पोक्सो एक्ट में फरार पर 5000 का इनाम घोषित
पुलिस थाना लूणकरनसर के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी पर नगद इनाम की घोषणा की गई है।
नाम – दीपक शर्मा पुत्र श्री श्रीराम शर्मा, उम्र 24 साल, निवासी वार्ड नं 3 पीपेरा, पूठा, लूणकरणसर
प्रकरण – 241 / 07.08.26 धारा 78(2), 75(2), 64(2), 308(2), 351(2), (5) बीएनएस व 3/4 एवं 5एल/6, 11/12 पोक्सो एक्ट
इनाम – 5000/- रुपये
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार की सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
दूसरी कार्रवाई : मुक्ताप्रसाद नगर में पेपर लीक माफिया की खुली हिस्ट्रीशीट
बार-बार अपराध कर आमजन में भय फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना मुक्ताप्रसाद नगर में नई हिस्ट्रीशीट खोली गई।
हिस्ट्रीशीटर – दिनेश सिंह पुत्र स्व. धनपतसिंह चौहान, उम्र 50 साल, निवासी रामपुरा बस्ती, एमपी नगर, बीकानेर
अपराध – विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के 05 प्रकरण दर्ज







