






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गैगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से नयाशहर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, धर्म नगर द्वार निवासी जुगल नारायण सोनी पुत्र दुर्गाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 सितम्बर 2026 को शाम 4.52 बजे आरोपी वीरेन्द्र चारण ने मुझे विदेशी नंबर 351 925 295 001 व्हाटसएप आईडी JAI BABE Ki से 1 मिनट का वॉयस कॉल किया। इसके बाद 4.55 बजे 0.57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजकर पांच करोड़ की फिरौती मांगी।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने कहा कि उसने व उसके साथियों ने मिलकर एक संगठित गैंग बना रखा है और व अपने गैंग के नाम से समाज में भय का माहौल बनाकर वसूली करते हैं। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर वीरेन्द्र चारण, रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाप्रभारी सरजीत कुमार को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों गैंगस्टर्स के खिलाफ बीकानेर के कई थानों में पहले भी एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर फिरौती मांगने के मामले हैं। रोहित गोदारा पहले से जेल में है। इससे पहले भी श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी को गैस सिलेंडर फेंककर ऑफिस उड़ाने और परिवार की हत्या की धमकी देकर 5 करोड़ मांगे गए थे।







