






बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीकानेर शहर-देहात कांग्रेस कल सड़क पर उतरेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 29 सितंबर 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की जाएगी।
इसी कड़ी में बीकानेर शहर-देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में-
पैदल मार्च – पुतला दहन कार्यक्रम
दिनांक – 29 सितंबर 2026, मंगलवार
समय – सुबह 11 बजे
स्थान – कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट के आगे पुतला दहन
नेतृत्व और मौजूदगी
यह विरोध प्रदर्शन शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल एवं देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में जिले के वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, शहर-देहात जिला कांग्रेस पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, मंडल अध्यक्ष, NSUI, INTUC, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, जिला परिषद प्रत्याशी, पंच, सरपंच और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता और कांग्रेसजनों से आवश्यक रूप से भागीदारी निभाने की अपील की गई है।







