






बीकानेर Abhayindia.com पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का आज पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव प्रांगण में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने भगवान महादेव के पावन प्रांगण में बेलपत्र के पौधे का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।


इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में तुलसी देवी गहलोत, गोपाल गहलोत एवं समस्त गहलोत परिवार ने आत्मीय भाव से राज्यपाल कटारिया का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
पुराने नेताओं को किया याद
इस अवसर पर राज्यपाल कटारिया ने बीकानेर के दिग्गज स्वर्गीय भाजपा नेता द्वारकाप्रसाद तिवाड़ी, एडवोकेट ओम आचार्य के साथ पार्टी के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सींचने में इन नेताओं के साथ गोपाल गहलोत का भी अहम योगदान रहा है। आज मुझे यहां आकर पुराने नेता व कार्यकर्ता मिल गए जिससे मुझे बेहद खुशी हुई है।







