Hometrendingबीकानेर में 1 अक्‍टूबर को विभिन्‍न क्षेत्रों में तीन घंटे रहेगी बिजली...

बीकानेर में 1 अक्‍टूबर को विभिन्‍न क्षेत्रों में तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के विद्युत पोल बदलने, पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाईन के रखरखाव के लिए जो अत्यावश्यक है, के दौरान गुरूवार 01 अक्टूबर को विभिन्‍न क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी।

बीकेईएसएल के अनुसार, प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक कड़वासरा चक्की बंगला नगर के पास, न्यू मनमोहन स्कूल के पास बंगला नगर, हीरेश्वर महादेव मंदिर के पास बंगला नगर, पुराने शिव मंदिर के पास बंगला नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी तरह प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक पाबू चौक, इंदिरा चौक, वार्ड नंबर 2 भीनासर, शारदा चौक, गौरी जी कुआं, रेगरों का मोहल्ला, मुख्य बाजार, चित्रा आइस फैक्ट्री, गंगाशहर 4 पोल, डागा गेस्ट हाउस, खिलाड़ी चौक, हरिजन बस्ती, गौरी जी का कुआं, मेघवालों का एरिया, बाबू चौक, बांठिया गर्ल्स स्कूल, गोलछा मोहल्ला, चांदमल जी का बास, भीनासर 4 पोल, मुरली मनोहर मैदान, राम राज्य चौक, सुथारों का बास, हरिजन बस्ती, वार्ड-22, जवाहर स्कूल, कुम्हारों का मोहल्ला, भीनासर, भीनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रे. एरिया, मंगंलम कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular