Hometrendingबीकानेर में डिप्टी मेयर चुनाव में नसीमा बानो की हार का मामला...

बीकानेर में डिप्टी मेयर चुनाव में नसीमा बानो की हार का मामला पहुंचा PCC चीफ डोटासरा तक, तीन सदस्‍यीय टीम करेगी जांच

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस की डिप्टी मेयर प्रत्याशी नसीमा बानो की हार का मामला अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंच गया है। बीकानेर के अल्पसंख्यक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच की मांग की।

PCC चीफ डोटासरा का बड़ा बयान

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- “तीन सदस्यीय PCC की जांच समिति पूरे मामले की जांच करेगी। चाहे कितना ही बड़ा नेता हो, पार्टी से जिसने भी गद्दारी की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” उन्‍होंने कहा कि मुझे भी लग रहा है कि कहीं न कहीं बेईमानी तो हुई है।
इस दौरान विधायक सुशीला डूडी भी मौजूद रहीं।

अल्पसंख्यक नेताओं ने रखी अपनी बात

कांग्रेस नेता शब्बीर अहमद, आजम अली, मेहराज खान, रफ्तार खान, बंटी गोरी, ख्वाजा हसन, सलमान पंवार, अब्दुल अजीज, बरकत रंगरेज, सिकंदर खान, अरहान राठौड़ सहित कई नेताओं ने अपनी बात रखी। नेताओं ने कहा- “अकलियत हमेशा कांग्रेस के साथ रही है, फिर भी बीकानेर में ऐसा हुआ। बहुमत होने के बाद भी हमारी प्रत्याशी कैसे हारी, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”

बताया जा रहा है कि इस मामले में क्रॉस वोटिंग और भीतरघात की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने जांच समिति बनाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि महापौर और उपमहापौर चुनाव में इस बार जमकर क्रॉस वोटिंग हुई है। इसके लिए खरीद फरोख्‍त का खुला खेल गया गया। इसकी ऑडियो क्लिप भी खूब वायरल हो चुकी है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular