Hometrendingबीकानेर में 30 सितम्‍बर को विभिन्‍न क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित

बीकानेर में 30 सितम्‍बर को विभिन्‍न क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य 30 सितंबर को किया जाएगा।

जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह बैंस ने बताया कि मोटर पंप की मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य सुबह 9 से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान न्यू मास्टर पंपिंग स्टेशन से लाभान्वित शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि कार्य के चलते नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथ जोन, सैटेलाइट जोन, गंगाशहर-भीनासर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती तथा रामपुरा बस्ती सहित संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular