Hometrendingराजस्थान में मानसून की विदाई से पहले बदल गया मौसम, बीकानेर सहित...

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले बदल गया मौसम, बीकानेर सहित 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बीकानेर, चूरू एवं नागौर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर एवं दौसा जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बाकी जिलों में ग्रीन जोन

जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, उदयपुर, कोटा संभाग सहित दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।

आईएमडी की सलाह

– खुले में न रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें

– बिजली चमकने के दौरान मोबाइल/बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें

– किसानों को सलाह – फसल कटाई/खेत में काम से बचें

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular