Hometrendingबीकानेर पंचायत चुनाव में अबकी बार गर्माएगी राजनीति, हनुमान बेनीवाल ठोकी ताल,...

बीकानेर पंचायत चुनाव में अबकी बार गर्माएगी राजनीति, हनुमान बेनीवाल ठोकी ताल, कहा- 18 जिलों में प्रमुख बनाने की गुंजाइश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अबकी बार होने वाले पंचायत राज चुनावों में गर्माहट तेज होने वाली है। असल में, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी यहां ताल ठोक दी है। बेनीवाल ने बुधवार को यहां सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- आगामी पंचायतराज चुनाव में आरएलपी राजस्थान की राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में मजबूती से उभरेगी। पार्टी प्रदेश के 30 जिलों में पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। बेनीवाल ने राजनीतिक समीकरणों को अपने पक्ष में बताते हुए दावा किया कि आरएलपी के पास करीब 11 से 18 जिलों में जिला प्रमुख बनाने की गुंजाइश है।

उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों से जनता परेशान है और अब तीसरे विकल्प के लिए जगह बन रही है। हालिया निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत को भी उन्होंने इसी राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया। बेनीवाल ने निकाय चुनावों में कथित गड़बड़ियों को लेकर पर सरकार पर हमला बोला। बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दोनों दलों ने मिलकर अल्पसंख्यक प्रत्याशी को हराया। उन्‍होंने मुस्लिम वर्ग से आरएलपी के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular