Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरसिंगापुर भेजने के नाम पर हड़प लिए रुपए

सिंगापुर भेजने के नाम पर हड़प लिए रुपए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सिंगापुर भेजने के नाम पर एक युवक से रुपए लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में कोटगेट थाना पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रानीबाजार पंचमुखा हनुमानजी मंदिर क्षेत्र निवासी अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट पर यह मामला दर्ज किया गया है। परिवादी अनिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र के निवासी पवन भदावर और उसकी पत्नी मंजू भदावर ने वीजा बनवाकर सिंगापुर में काम पर भेजने के नाम पर 2 लाख 18 हजार पांच सौ रुपए हड़प लिए। रुपए वापस मांगने पर ना-नुकूर करने लगे। आरोपियों ने उसके मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। पुलिस ने मामलाा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक श्याम सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!