HometrendingBikaner Police Action : सोनगिरी कुआं क्षेत्र की दुकान में चोरी का...

Bikaner Police Action : सोनगिरी कुआं क्षेत्र की दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना पुलिस ने सोनगिरी कुआं क्षेत्र स्थित दुकान में चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अरबाज खान उर्फ कचौली पुत्र जाकिर हसन उम्र 25 साल निवासी मदिना मस्जिद के पीछे शाहिदा का चौक भिश्तियों का मौहल्ला हाल निवासी ख्वाजा कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके पास माल भी बरामद कर लिया है।

घटना के अनुसार, परिवादी रोहित कच्छावा ने रिपोर्ट दी कि सोनगिरी कुआं के सामने स्थित दुकान के ताले तोड़ कर अज्ञात शख्‍स गल्ले से 1,50,000/ रूपये नगद चोरी कर ले गया। इस पर थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वालो की तलाश व पतारशी की गई तथा मुखबीरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले चोरो का खुलासा करते हुये आरोपी अरबाज खान उर्फ कचौली पुत्र जाकिर हसन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई व चोरी गया माल बरामद किया गया व आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्यवाही करने वाली टीम

सुरजीत कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर

हंसराज एएसआई पुलिस थाना नयाशहर

कपिल कुमार हैड कांस्‍टेबल नयाशहर

श्यामलाल कांस्‍टेबल नयाशहर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular