Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानउपचुनाव : चुनाव में कितना हुआ खर्चा, जानकार चौंक जाएंगे आप?

उपचुनाव : चुनाव में कितना हुआ खर्चा, जानकार चौंक जाएंगे आप?

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अजमेर (अभय इंडिया न्यूज)। चुनावों में प्रत्याशी चाहे कोई भी हो अपनी जीत पक्की करने के लिए वो जमकर पैसा खर्च करते हैं। लेकिन अजमेर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशियों की ओर से खर्च की गई राशि का हिसाब-किताब जानकार आप भी चौंक जाएंगे। आपको विश्वास ही नहीं होगा कि भला चुनाव में इतनी कम राशि खर्च होती है क्या?
बहरहाल, प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अजमेर लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने चुनाव खर्च के मामले में कांग्रेस के प्रत्याशी रघु शर्मा को पछाड़ दिया है। भाजपा प्रत्याशी लांबा ने गत 16 जनवरी तक 3,86,887 रुपए खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा ने 2,30,969 रुपए ही खर्च किए हैं। लोकसभा उप चुनाव में एक प्रत्याशी 70 लाख रुपए खर्च कर सकता हैं। इसमें अमानत राशि भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी भले ही अपना खर्चा कितना ही बताएं, लेकिन सब जानते हैं कि चुनाव में खर्च के नाम पर क्या-क्या नहीं होता।
जानकारों की मानें तो चुनाव में हिसाब में दिखाई जाने वाली और वास्तविक राशि में बहुत फर्क होता है। कई प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने देने के लिए शराब ही नहीं, बल्कि नकदी और अन्य कई तरह के लालच देते है। यह राशि लाखों में होती है, जिसका कोई हिसाब-किताब भी नहीं होता है। मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ पर लाने के लिए सैकड़ों वाहन लगाए जाते हैं। इनका भी कोई हिसाब नहीं होता।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!