





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के होनहार विद्यार्थी दिवाकर पुरोहित ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 868 प्राप्त कर परिवार, गुरुजनों एवं संपूर्ण बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। दिवाकर पुरोहित ने परीक्षा में 720 में से 660 अंक अर्जित किए। वे ईडब्ल्यूएस वर्ग में 53वीं रैंक प्राप्त करने में भी सफल रहे। दिवाकर पुरोहित, सुरेंद्र कुमार पुरोहित के सुपुत्र हैं। वे बीकानेर के दम्माणी चौक निवासी हैं।
दिवाकर की इस उल्लेखनीय सफलता में उनके बड़े भाई शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ पुरोहित एवं भाभी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया व्यास का मार्गदर्शन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। दोनों ने अध्ययन की रणनीति, समय प्रबंधन तथा निरंतर उत्साहवर्धन के माध्यम से दिवाकर का हर कदम पर सहयोग किया, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दिवाकर ने ईश्वर की कृपा, माता-पिता एवं परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा अपने कठिन परिश्रम को दिया। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। दिवाकर की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासित अध्ययन और निरंतर मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी उपलब्धि बीकानेर के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।






