Hometrendingराजस्‍थान में फिर रफ्तार पकड़ेगी "मानसून एक्‍सप्रेस", जानें- अगले दस दिनों का...

राजस्‍थान में फिर रफ्तार पकड़ेगी “मानसून एक्‍सप्रेस”, जानें- अगले दस दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। इस बीच, राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन दिनों में मानसून दोबारा सक्रिय होने वाला है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर सामान्य लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। यह वर्तमान में पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास बना हुआ है। परिसंचरण तंत्र में आए बदलाव के चलते 21 जुलाई से पूर्वी जिलों में मानसून सक्रिय होने लगेगा।

विभाग के अनुसार, 21 जुलाई से सबसे पहले कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी मानसून सक्रिय होने लगेगा। 23 से 28 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular