Hometrendingछात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई कराना निंदनीय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,...

छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई कराना निंदनीय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री ने दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular