





बीकानेर Abhayindia.com केंद्रीय कारागृह बीकानेर में अनुकंपा नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप में एक महिला पर केस दर्ज किया गया है। कारागृह के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कारागृह के एक दिवंगत कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने के लिए कथित रूप से कूटरचित यानी फर्जी दस्तावेज पेश किए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन फर्जी कागजों के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया में लाभ लेने की कोशिश की गई।
शिकायत मिलने के बाद थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है।






