





बीकानेर Abhayindia.com एसी फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स सीखने का नि:शुल्क त्रैमासिक शिविर का आयोजन अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह से किया जाना प्रस्तावित है। रोटरी क्लब बीकानेर के द्वारा संचालित रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एयर कंडीशनर एवं फ्रिज रिपेयर का निशुल्क त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर के नए बैच का शीघ्र आरंभ किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण के लिए अग्रिम रूप से आवेदन मांगे गए हैं। रोटरी क्लब सादुलगंज बीकानेर में सुबह 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक इसके फार्म उपलब्ध है। फार्म दिनांक 24 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेंगे तथा 9414969054, 9414143951 एवं 9414142799 के नंबर पर वाट्सअप संदेश प्रेषित कर के आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। उपरोक्त फॉर्म भरकर रोटी क्लब बीकानेर में 7 अगस्त 2026 जमा कराए जा सकते हैं।






