





बीकानेर Abhayindia.com मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीकान गणेश जी मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए उसके खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर के पुजारी श्याम गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 जुलाई को दोपहर करीब बारह बजे के आसपास दो व्यक्ति मंदिर में घुसे तथा एक चांदी का मुकुट व एक चांदी का पाटा चोरी कर ले गए। पुजारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोहल्ला नायकान बंगलानगर निवासी संजय नायक पुत्र ओमप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल योगेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को दबोच लिया गया है जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।






