









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अनलॉक के साथ ही नगर विकास न्यास का अतिक्रमण निरोधक दस्ता भी एक्शन मोड पर आ गया है। दस्ते ने आज मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सेक्टर पांच में न्यास की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से मुक्त करवा ली।
यूआईटी के तहसीलदार कालूराम पडिहार ने बताया कि सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सेक्टर पांच से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। मौके पर करीब चार भूखंडों पर अतिक्रमण कर चारदीवारी बना ली गई थी। इसके अलावा एक भूखंड पर पक्का कमरा भी बना हुआ था। इसके अलावा बिजली कनेक्शन भी हो रखा था। उक्त सभी भूखंडों पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।
न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते में कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सारण, विनीत शीलू, भव्यदीप, सीना गुप्ता, मंजू कंवर, अलका, पटवारी पूर्णाराम के साथ नयाशहर पुलिस थाने का जाब्ता भी तैनात रहा।
बीकानेर में 18+ के वैक्सीन के लिए इन्तहा हो गई इंतजार की, अब आगे दो दिन में…
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिहाज से चलाया जा रहा वैक्सीनेशन का काम वैक्सीन के अभाव में पिछले कुछ दिनों प्रभावित हो रहा है। इसकी अहम वजह 18+ आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होना है। हालांकि 45+ आयु वर्ग के लिए हर दिन वैक्सीनेशन हो रहा है, लेकिन 18+ आयु वर्ग का वैक्सीनेशन पिछले तीन-चार दिनों से ठप है।
बीकानेर हुआ अनलॉक, 2 जून की रोटी कमाने के लिए निकले हुए निराश, ऐसे बीत गया समय…
राजस्थान : मौसम बदल रहा कई रंग, 5 जून तक अंधड़ के साथ बारिश के आसार
राजस्थान सरकार ने जारी किये दो महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें पूरी न्यूज़
राजस्थान : लॉकडाउन से छूट का होगा नया फार्मूला, अब ग्रीन, येलो और रेड श्रेणी के अनुसार…
बीकानेर : वैक्सीन पेटेंट के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, देखें वीडियो…
खेल जगत : शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिता 3 जून से, अभ्यास मैच कल से…
कोरोना समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए…
कोविड-19 के खिलाफ समन्वित तैयारी के लिए बनाई कमेटियां, बीकानेर के डॉ. कोचर व डॉ. आचार्य सहित…
राजस्थान : कोरोना से हुई मृत्यु की समीक्षा के लिए 3 दलों का गठन
बीकानेर : ब्लैक फंगस को लेकर कैसी है तैयारी? बता रहे डॉ. मुकेश आर्य, देखें वीडियो…
















