बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला एवं सत्र न्यायालय, बीकानेर में प्रैक्टिशनर अधिवक्ता डॉ. अशोक कुमार भाटी को कर्मचारी राज्य बीमा निगम राजस्थान क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान के विभिन्न न्यायालयों / न्यायिक मंचों यथा CAT, HC – जयपुर, HC – जोधपुर में विभागीय पैरोकारी के लिए पैनल अधिवक्ता मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन वर्ष 2029 तक अथवा आगामी आदेश जो भी पहले हो तक प्रभावी रहेगा। अधिवक्ता भाटी ने इस मनोनयन पर केन्द्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है।





















