









बीकानेर Abhayindia.com राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान बुधवार को भी जारी रहा।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 21 के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से कोरोना के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराड़ू ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन फिर भी हमें पूर्ण जागरूक रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोई भी मास्क लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाए एवं आवश्यक दूरी रखी जाए। संगठन के निर्देशों के अनुसार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर सर्वे करते हुए आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार में संक्रमित एवं इन की वर्तमान स्थिति के बारे में सर्वे किया जाएगा।
वार्ड न 21के पूर्व पार्षद हसन अली गौरी ने कहा कि सभी सतर्कता रखेंगे तो प्रदेश शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो जाएगा। साथ ही तीसरी लहर को हम जागरूकता से ही जीत पाएंगे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाई जाएगी एवं अधिक से अधिक घरों तक पहुंचते हुए लोगों को जागरूक करने के प्रयास होंगे।
इस दौरान सुमेदिन राठौड़, हसन अली,गुलाम उस्ता,हैदर अली,इस्लाम खिंजी, सैयद इमरान, सलमान, इमरान खान,बिलाल अहमद, मोहमद आफताब,मुख्तियार पठान,विनोद कुमार,रफीक राठौड़, बाबू राठौड़, यूसुफ अली,अनारदीन, अजीज,सलमान,अकबर आदि मौजूद रहे।
















