Hometrendingकारोबारियों को गैंगस्‍टर के नाम से धमकी, विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल...

कारोबारियों को गैंगस्‍टर के नाम से धमकी, विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर मांगे 5-5 करोड़

श्रीगंगानगर/बीकानेर Abhayindia.com श्रीगंगानगर में एक पेट्रोल पंप संचालक और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया और कारोबारी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि लॉरेंस गैंग से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने पिता के साथ कोतवाली रोड स्थित एक बुक स्टोर का संचालक है। 2 नवंबर की रात 9:13 से 9:27 बजे के बीच विदेशी नंबर से उसके व्हाट्सएप पर 6 बार कॉल आई, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। रात 9:29 बजे इसी नंबर से दोबारा वॉइस कॉल आई। शिकायतकर्ता ने रात करीब 11 बजे इसकी रिकॉर्डिंग सुनी। कॉल करने वाले ने कारोबारी को उसके व्यवसाय की जानकारी देते हुए नाथांवाली के पास पेट्रोल पंप और गांधी चौक स्थित दुकान का जिक्र किया। आरोपी ने कहा- वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बोल रहा है। उनके आदमियों की कारोबारी पर नजर है और आस-पास मौजूद हैं। अगर उसने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए तो उसके (कारोबारी) के परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, धमकी देने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। धमकी देने वालों के स्थानीय नेटवर्क को डिटेन किया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती। कई बार लोग बड़े गैंगस्टर का नाम लेकर भी धमकियां देते हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आमजन से अपील की कि ऐसी धमकी मिलने पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular