Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : राजीव यूथ क्लब ने गंगाशहर अस्पताल को भेंट किए दो...

बीकानेर : राजीव यूथ क्लब ने गंगाशहर अस्पताल को भेंट किए दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से राजीव यूथ क्लब की ओर से बुधवार को राजकीय सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर में दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेंट किए।

इस अवसर पर त्रिलोकी कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर सेे कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहना होगा।

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वाल्मीकि ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगे आकर अपना योगदान दिया है। यह अनुकरणीय है। राजीव यूथ क्लब की ओर से भी इस दौर में सतत सहयोग किया जा रहा है। इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।
राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने बताया कि संस्था ने इस महामारी में आमजन के लिए आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। कल्ला ने कहा कि लोगों का जीवन बचाना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजीव यूथ क्लब की ओर से अब तक 12 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, स्टीमर, मास्क आदि राजकीय एसडीएम जिला अस्पताल में भी दिए गए हैं।

इस दौरान राजकुमार किराड़ू, मगनलाल पणेचा, गिरिराज सेवग, श्रवण रंगा, सोहन चौधरी, विनय चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!