Hometrendingबीकानेर में धनतेरस से तीन दिन तक रहेगी विशेष यातायात व्‍यवस्‍था, जानिये-...

बीकानेर में धनतेरस से तीन दिन तक रहेगी विशेष यातायात व्‍यवस्‍था, जानिये- रूट चार्ट और कैसे मिलेगा पास

बीकानेर Abhayindia.com धनतेरस, दीपावली त्योंहार पर 06.11.2026 के प्रातः काल से 09.11.2026 के प्रातः तक मुख्य बाजार केईएम रोड़, दाउजी रोड़, बड़ा बाजार, रानी बाजार, गंगाशहर रोड़, नोखा रोड़ पर रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस व मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, चक्रवर्ती सिंह राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर व शालिनी बजाज पुलिस उप अधीक्षक यातायात बीकानेर के निर्देशन में दीपावली पर्व पर विशेष सुरक्षा, सुगम मार्ग व आमजन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था रहेगी।

कानाराम पुलिस निरीक्षक यातायात प्रभारी ने बताया कि 06.11.2026 से 09.11.2026 तक धनतेरस व दीपावली त्योहार के दौरान शहर के मुख्य बाजार केईएम रोड़ के सार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट, कोटगेट से सट्टा बाजार-लालजी होटल से रेल्वे स्टेशन, गंगाशहर रोड़, अग्रसेन सर्किल-बोथरा कॉम्पलेक्स, कोयला गली, दाउजी रोड़, बड़ा बाजार रोड़, पुरानी गजनेर रोड़ पर यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इन्तजाम किये जायेंगे।

केईएम रोड़, कोटगेट दरवाजा, रेल्वे स्टेशन रोड़, कोटगेट दरवाजा से अणचाबाई हॉस्पिटल रोड़ पर व्यवस्था और वाहनों के प्रवेश बन्द करने के लिए सार्दुल सिंह सर्किल, हनुमान मन्दिर, अग्रसेन सर्किल, लालजी होटल, अणचाबाई हॉस्पिटल, कोटगेट दरवाजा सहित कुल 33 स्थानों पर बीडीए से अस्थाई बल्लीयां लगवाई जायेगी और वाहनों का प्रवेश व आवागमन बन्द रहेगा। उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में केवल यहां के निवासरत व जिनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं उन्हीं के दुपहिया वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जारी पास से प्रवेश दिया जायेगा।

शहर के नो पार्किंग स्थान पर अपना वाहन खड़ा नहीं करें अन्यथा बीडीए द्वारा अनुबंधित रिकवरी वाहन से हटाकर नियमानुसार जुर्माना लिया जायेगा। त्योहार के समय बाजार में वाहनों से आवागमन नहीं करें। त्योंहार के समय बाजार में दुकानों पर भीड़ अधिक रहेगी इसलिए पैदल चलने वाले, वृद्वजनों, महिला व बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हे पहले प्राथमिकता दी जाये। बिना पास (वाहन निषेध क्षेत्र) प्रतिबन्धित क्षेत्र में वाहन चलाता पाया जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

दीपावली पर्व पर प्रतिबन्धित क्षेत्र के वाहनों के पास के लिए निम्न में से किसी एक दस्तावेज के अधार पर प्रवेश पास जारी किया जायेगा- 01.व्यवसाहिक प्रतिष्ठान मालिक/संचालनकर्ता का आधार कार्ड 02.व्यवसाहिक प्रतिष्ठान के सम्बन्ध में दस्तावेज यथा बिल बुक/लेटर पेड या अन्य दस्तावेज जिस पर मालिक का नाम, फर्म का नाम, जीएसटी नम्बर, दुकान/प्रतिष्ठान का स्थान लिखा हो 03.वाहन की आरसी 04.वाहन प्रवेश निषेध क्षेत्र में निवासी का आधार कार्ड/निवास पता का दस्तावेज पार्किंग व्यवस्था- धनतेरस-दीपावली पर्व पर केईएम रोड़, कोटगेट बाजार में आने वाले आमजन के वाहनों को रतन बिहारी पार्क मैदान, राजीव मार्ग फोर्ट स्कूल का मैदान, सादूल स्कूल पाबू पाठशाला, पुराना बस स्टेण्ड सार्दुल सिंह सर्किल से हनुमान मन्दिर रोड़ पर पार्किंग करवाया जायेगा तथा सेना के वाहनों को सार्दूल सिंह सर्किल के पास पार्किंग करवाये जायेंगे।

यातायात डायवर्जन

धनतेरस-दीपावली पर्व पर रानी बाजार, गोगागेट, कोचर सर्किल नोखा रोड़ पर यातायात के दबाव को कम करने व सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बीकानेर से नोखा को जाने वाली बसों व अन्य भारी वाहनों को रानी बाजार पुलिया से रोड़ नम्बर 5 से सिने मैजिक रोड़, होते हुए जैन कॉलेज तिराहा नोखा रोड़ की तरफ तथा नोखा से आने वाले वाहनों को जैन कॉलेज तिराहा से सिने मेजिक रोड़, पांच नम्बर रोड़ होते हुए चोपड़ा कटला, रानी बाजार पुलिया होकर निकाला जायेगा। रानी बाजार चौराहा से रेल्वे स्टेशन से गोगागेट सर्किल से माईको कम्पनी होते हुए राजीव मार्ग से जायेगे और इस मार्ग से वन-वे रहेगा जो तीन पहिया व चार पहिया वाहन वापसी में लालजी होटल से फोर्ट स्कूल के मैन गेट के आगे से होते हुए रेल्वे स्टेशन आरक्षण केन्द्र वाले मार्ग से होते हुए मिलन स्वीट मोड़ वाली रोड़ से बाहर जायेगे।

इसी रूट के सभी वाहनों की पार्किंग फोर्ट स्कूल मैदान में करवाई जायेगी। चौखुटी फाटक से कोटगेट की तरफ आने वाले तीन पहिया वाहनों को कसाईबारी एमआर होटल तक ही प्रवेश रहेगा। फड़ बाजार से बी सेठिया गली में केवल पैदल ही आ-जा सकेगे। जिला यातायात पुलिस आमजन, वाहन चालको, दुकानदारो से अपिल करती है कि शहर बीकानेर में दीपावली पर्व पर वाहनों का प्रवेश निषेध क्षेत्र में बिना पास वाहन लेकर नहीं जाये। यातायात नियमों की पालना करते हुए वाहन चलाने व शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने, दुकानदारों द्वारा सड़क आम पर अपनी दुकानों के आगे सामान नहीं रखने तथा सड़क पर रखकर सामान बेचने वालों से यातायात अवरूद्व नहीं करने की अपील करती है समझाईश के बाद भी कोई नहीं मानने पर नियमानुसार विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी। बाजार में वाहनों का कम से कम उपयोग करें, यातायात नियमों की पालना करें व शान्तिपूर्वक त्योंहार मनायें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular