Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : वन्य जीव प्रेमियों ने कलक्टरी पर किया प्रदर्शन, मोर को...

बीकानेर : वन्य जीव प्रेमियों ने कलक्टरी पर किया प्रदर्शन, मोर को मारा तो … 

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर और वन्यजीवों के शिकार की लगातार बढ़ रही घटनाओं से आक्रोशित जीव रक्षा संस्था के कार्यकर्ताओं और विश्रोई समाज के लोगों ने कलक्टरी पर विरोध प्रदर्शन कर, चेतावनी देते हुए कहा कि मोरों को मारा तो शिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा।

प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, वन्यजीव प्रेमियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बीकानेर में मोरों और वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताई। विश्रोई समुदाय के मंहत राजेन्द्र महाराज एवं जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणियां की अगुवाई में धरना प्रदर्शन के लिये कलक्टरी में पहुंचे वन्यजीव प्रेमियों ने शिकारियों के खिलाफ कार्यवाही में नाकामी को लेकर वन विभाग अफसरों की नाकामी पर भी सवाल उठाये।

बीकानेर : डॉक्टरों के खिलाफ दवा विक्रेताओं ने खोला मोर्चा, शहर में बंद रहे मेडिकल स्टोर…

विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया,ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि पिछले दिनों श्रीडूंगरगढ तहसील के सैरूणा गांव के एक खेत में शिकारी ने तीन दर्जन मोरों को जहरीला दाना देकर मार डाला, इससे पहले भी जिले में मोर और वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं हो रही है। इतनी बड़ी घटनाओं को देखते हुए कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई और न ही किसी शिकारी गिरोह का खुलासा किया गया।

बीकानेर में जुड़े थे तार हाइवे पर ट्रकों को लूटने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के, रामपुरा…

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करना बहुत बड़ा अपराध है जिसमें यह कृत्य गैर जमानती अपराध माना जाता है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि लगातार हो रही शिकार की घटनाओं में बड़ा गिरोह सक्रिय है जो मोर के पंख, कलंगी और अन्य अंगों की बाहर तस्करी कर रहा है।
ऐसे गिरोह का पकड़ा जाए और बेमौत मर रहे पक्षियों को बचाया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिन में ऐसे शिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बिश्नोई समाज व जीव प्रेमियों द्वारा बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में रामेश्वर प्रसाद विश्रोई, रामसुख हरडू, नवीन विश्रोई समेत बड़ी तादाद में युवा वन्यजीव प्रेमी शामिल थे।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!