






बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव कल 27 सितंबर को चार दिवसीय दौरे पर बीकानेर आ रहे हैं।
दौरे का पूरा कार्यक्रम
27 सितंबर 2026
प्रस्थान – दिल्ली से
सुबह 11:20 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
सायं 06:00 बजे बीकानेर शहर के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे
रात्रि विश्राम – बीकानेर
28 से 30 सितंबर 2026 तक
बीकानेर शहर एवं बीकानेर देहात जिलों में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों तथा संगठनात्मक विषयों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं बैठकें करेंगे।
साथ में रहेंगे PCC सचिव
उनके साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रद्युम्न सिंह राठौड़ साथ रहेंगे। बताया जा रहा है कि चिरंजीव राव बीकानेर में प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ हाल ही में हुए नगर निगम उप-महापौर चुनाव की समीक्षा के साथ ही आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक भी लेंगे।







