Hometrendingबीकानेर से बड़ी खबर : विकास अधिकारी के घर ACB का बड़ा...

बीकानेर से बड़ी खबर : विकास अधिकारी के घर ACB का बड़ा धमाका, 8 लाख की नकदी के बाद अब 1 किलो सोने के बिस्किट बरामद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई में लोहावट पंचायत समिति के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। कल ACB ने नारायण सुथार को 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद आज सुबह से ACB ने उनके ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया।

सर्च में उगला काला खजाना

ACB की सर्च के दौरान घर से

  • 1 किलो सोने के बिस्किट
  • बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण
  • कई रजिस्ट्रियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। सभी रजिस्ट्रियां और दस्तावेज अब एसीबी की जांच के दायरे में हैं।
  • आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुटी एसीबी
  • घर पर सर्च के बाद अब एसीबी बरामद संपत्ति और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। नकदी और सोने के स्रोत की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पूरे मामले की जांच एएसपी आशीष कुमार और डीवाईएसपी इंद्र कुमार सहित एसीबी की विशेष टीम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, एसीबी की आगे की कार्रवाई जारी है और जांच में कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावना है।
AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular