Hometrendingविद्यालय समय यथावत रखने के लिए शिक्षा निदेशक से मिला शिक्षकों का...

विद्यालय समय यथावत रखने के लिए शिक्षा निदेशक से मिला शिक्षकों का शिष्‍टमंडल, ज्ञापन सौंपा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान शिक्षक संघ (शे) STFI के प्रतिनिधि मंडल ने वर्तमान में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय जयदीप झाझड़िया से वार्ता कर आगामी 15 अक्टूबर तक एकल पारी में संचालित होने वाले राजकीय विद्यालयों का समय यथावत (प्रातः 7.30 से दोपहर 1 बजे तक) रखने के लिए ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में तापमान उच्च होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में सुचारू शैक्षणिक कार्य एवं भौतिक सुविधाओं (पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति) को संज्ञान में रखते हुए आगामी 15 अक्टूबर तक विद्यालय संचालन समय यथावत रखा जाए।

जिला मंत्री अरूण गोदारा ने बताया कि गत दिनों सम्पन्न हुए जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में प्रस्ताव सत्र में शिक्षकों से प्राप्त सुझाव एवं प्रस्तावों को संकलित कर संगठन की ओर से सार्वजनिक शिक्षा की मजबूती के लिए विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की जिला शाखा बीकानेर द्वारा उक्त मांग पत्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा को भी प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन कार्यक्रम में संगठन के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, जिला मंत्री अरूण गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरबलराम रैगर, बीकानेर नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़, देहात शाखा संयोजक महेंद्र सिंह पंवार, पूगल शाखा अध्यक्ष मांगीलाल धतरवाल, जिला संगठन मंत्री विजयपाल मान आदि शामिल रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular