






जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की सियासत में फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आत्मीय मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि लंबे अंतराल में दोनों नेताओं के बीच कई बार मुलाकातें हो चुकी हैं, लेकिन आज की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।
बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा
आज की मुलाकात में
- प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा
- संगठनात्मक विषयों और कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन
- आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तार से राजनीतिक चर्चा
- बीकानेर नगर निगम के उप-महापौर चुनाव में कांग्रेस की हार पर भी बातचीत
सूत्रों के अनुसार, उप-महापौर चुनाव में नसीम बानो को 42 के आंकड़े के बावजूद 38 वोट मिलने और क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं ने फीडबैक लिया। लगातार हो रही इन मुलाकातों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं, हालांकि मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं की ओर से कोई अन्य राजनीतिक संकेत सामने नहीं आया है।







