Hometrendingराज्य साइक्लिंग में बीकानेर के साइक्लिस्टों का दबदबा, एमटीबी के बाद रोड...

राज्य साइक्लिंग में बीकानेर के साइक्लिस्टों का दबदबा, एमटीबी के बाद रोड साइक्लिंग में भी बीकानेर चैंपियन

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के साइक्लिस्टों ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को बीकानेर के नाल ओवर ब्रिज के पास गेमना पीर रोड पर आयोजित 31वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में भी टीम चैंपियनशिप जीत ली। एक दिन पहले माउंटेन बाइक (एमटीबी) चैंपियनशिप में भी बीकानेर की टीम चैंपियन रही थी। मेजबान साइक्लिस्टों ने आज भी गजब का प्रदर्शन किया और 17 अंकों के साथ रोड साइक्लिंग की टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने 14 अंकों के साथ उपविजेता ट्राफी जीती, वहीं बाडमेर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सुखीजा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। एसोसिएशन की सचिव श्रीमती कीर्ति और जिला संघ के सचिव सुरेन्द्र कूकणा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। श्रीमती कीर्ति ने बताया कि अगली एमटीवी और रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन गंगानगर में किया जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular